Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘जो खुद को झोंकेगा वही पाएगा…’, जौनपुर से लेकर मुंबई तक के सफर पर क्या बोले रवि किशन ?

भोजपुरी स्टार और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने अपने संघर्ष भरे फिल्मी सफर और सफलता का मंत्र साझा किया. उन्होंने कहा कि 37 साल के इंतजार और 750 फिल्मों के बाद उनकी फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर तक पहुंची…

Ravi Kishan at Bharat Express Conclave: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री की यात्रा और जीवन के संघर्ष को साझा किया. उन्होंने सक्सेस का अपना मंत्र देते हुए कहा कि विश्वास से ज्यादा इंतजार करना जरूरी है. रवि किशन ने कहा कि उन्होंने 750 फिल्मों में काम किया और 37 साल के इंतजार के बाद आज उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर के मंच तक पहुंची.

‘जो खुद को झोंकेगा वही पाएगा’

लाइफ के सक्सेस मंत्र देते हुए रवि किशन बोले कि लोग चलकर आते हैं मैं रेंग कर आया हूं. लाइफ का एक ही फंडा है कि जो खुद को झोंकेगा वही पाएगा. नहीं तो आए और मर गए यानी जैसे आए वैसे चले जाओगे. उन्होंने कहा कि मुंबई आपको फेंकती है, हमें भी 34 साल फेंका लेकिन जब तुम टिक जाओगे तो मुंबई बाहों में ऐसे भर लेगी कि गिन नहीं पाओगे इतना देगी.

यह भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज

गोरखपुर में 50 हजार करोड़ का कराया काम

गोरखपुर के विकास कार्यों पर बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर 2017 से पहले क्या था आज हमने एकदम तस्वीर बदल कर रख दी है. उन्होंने कहा कि एम्स, चीनी मिल से लेकर 4 लाइन, 6 लाइन और नए एयरपोर्ट जैसे 50 हजार करोड़ का काम कर चुके हैं. साथ ही उन्होंने इसके लिए योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया.

अमित शाह से लेकर अमिताभ बच्चन प्रेरणा स्त्रोत

कॉन्क्लेव में परिश्रम की शक्ति पर बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि अमित शाह रात 3 बजे निकलते हैं. रात में मीटिंग करते हैं. देश के प्रधानमंत्री सिर्फ 3 घंटे विश्राम करते हैं तब जाकर वो देश को कुछ दे पाते हैं. आगे उन्होंने अमिताभ बच्चन पर भी कहा कि वो आदमी 84 की उम्र में भी कठिन परिश्रम कर रहा है. रवि किशन ने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital