देश

टिकट स्केलिंग के खिलाफ याचिका पर दिल्ली HC का नोटिस, कॉन्सर्ट में टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग

टिकट स्केलिंग की प्रथा (बढ़े हुए दामों पर इवेंट टिकट फिर से बेचना) के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार सहित कई टिकट बेचने वाले पोर्टल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह याचिका रोहन गुप्ता की ओर से दायर की गई है.

मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ 18 फरवरी 2025 को इस मामले में अगली सुनवाई करेगी. कोल्डप्ले, दिलजीत दोसांझ और करण औजला के हाल ही में हुए कॉन्सर्ट में हुई टिकटों की कालाबाजारी को देखते हुए यह याचिका दायर की गई है. याचिका में टिकट स्केलिंग को कानूनी विनियमय के तहत लाने की मांग की गई है. इसके अलावा इस प्रथा की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की भी मांग की गई है.

याचिका में यह भी कहा गया है कि टिकट स्केलिंग की अवैध प्रथा से आम जनता को नुकसान पहुंचता है, इसलिए इससे निपटने के लिए दिशा निर्देश जारी करने की आवश्यकता है. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने कोर्ट को सूचित किया कि जनहित याचिका में उठाई गई शिकायतों को पहले ही BNS 112 के तहत संबोधित किया जा चुका है. जिससे आगे के दिशानिर्देशों की आवश्यकता अनावश्यक हो गई है. याचिका में कहा गया है कि करण औजला ने जुलाई 2024 के लिए अपने संगीत कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा की, इसके बाद अगस्त और सितंबर में दिलजीत दोसांझ के दौरे की घोषणा की गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में नाले में गिरने से हो रही लोगों की मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

10 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

23 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

37 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

50 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

53 minutes ago