Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री के OSD को उपराज्यपाल ने इस वजह से किया सस्पेंड, सौरभ भारद्वाज ने वीके सक्‍सेना पर लगाया ये आरोप

विवेक विहार में स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में पंजीकरण प्रक्रिया में भी दास की भूमिका को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है.

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज-फोटो सोशल मीडिया

Delhi News: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी आर एन दास को उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने तत्काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया है. ओएसडी पर निजी नर्सिंग होम के अनियमित और अवैध रजिस्‍ट्रेशन में कथित भूमिका का आरोप लगा है.

बुधवार को सतर्कता निदेशालय ने एक आदेश में कहा कि दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल ने सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के नियम-10 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्याधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

तो वहीं इस मामले में एक अधिकारी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि “OSD को निलंबित करने का तत्काल कारण शाहदरा के ज्योति नर्सिंग होम को वैध रजिस्‍ट्रेशन अवधि के बाद गैरकानूनी ढंग से अवैध रूप से संचालित कराने में कथित रूप से संलिप्तता पाई गई है.

पहले भी जारी किया जा चुका है नोटिस

उस वक्‍त वो नर्सिंग होम सेल के चिकित्सा अधीक्षक भी थे. बता दें कि ओएसडी आर एन दास को अप्रैल में भी सतर्कता निदेशालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है. उनके ऊपर 2021 में कोरोना महामारी के दौरान 60 करोड़ रुपये मूल्य के निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, दस्ताने, मास्क और रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किट जैसे विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं का आरोप लगा था.

ये भी पढ़ें-UP News: काफिले में हुए एक्सीडेंट के मामले में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले-“मैं मौके पर नहीं था”

सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

सस्पेंशन को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मेरे अधीन जो भी OSD काम कर रहे हैं उन्हें परेशान कर रहे हैं. कुछ न कुछ जांच के नाम उनको निकालते रहते हैं. अगर आप लोग मेरे कार्यालय के अंदर एक साल पहले आए हों और अब देखे तो मेरा दफ्तर खाली है. जो फेलो और कंसल्टेंट लगवाए गए थे, जो अच्छी जगहों से पढ़कर आए थे, उन्हें LG साहब ने हटा दिया.

पार्टी को बदनाम करने की हो रही है कोशिश

इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का ताजा बयान सामने आ रहा है. उन्होंने उपराज्यपाल को जवाबी पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों को भ्रामक जानकारी दी है और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने ये भी कहा है कि उपराज्यपाल के पत्र का मकसद भीषण गर्मी से निपटने के सुझाव देना नहीं बल्कि राज्य सरकार (आम आदमी पार्टी) को बदनाम करना और उसे नकारात्मक तरीके से लोगों के सामने पेश करना है.

भाजपा ने लगाया है ये आरोप भी

बता दें कि भाजपा ने विवेक विहार में स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल के पंजीकरण प्रक्रिया में भी ओएसडी की भूमिका को लेकर आरोप लगाया है. बता दें कि शनिवार रात इस अस्पताल में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 6 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital