मनोरंजन

Palestine का सपोर्ट करने पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottBollywood, तो भड़क उठीं Pooja Bhatt, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Pooja Bhatt: कई ए-लिस्टर बॉलीवुड सितारे हाल ही में फिलिस्तीन में गाजा हमले को लेकर समर्थन में आए हैं. दरअसल इजरायल ने हाल ही में एक बार फिर फिलिस्तीन में गाजा के दक्षिणी शहर राफा पर हमला किया. इस हमले में कई मासूमों ने अपनी जान गंवा दी, तो कई बुरी तरह घायल हो गए. इस हवाई हमले में जान गंवाने वाले ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं.

आलिया भट्ट, करीना कपूर और वरुण धवन ने अपना समर्थन दिखाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके फिलिस्तीन का साथ दिया है और इजरायल की आलोचना कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर “All Eyes On Rafah” का पोस्ट शेयर कर रहे हैं. हालांकि, इससे जल्द ही एक्स पर #BoycottBollywood ट्रेंड करना शुरू हो गया है, जिसके बाद पूजा भट्ट ने लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

#BoycottBollywood पर भड़कीं Pooja Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुद्दे को संबोधित करते हुए, पूजा ने लिखा कि और ‘यह फिर से शुरू हो गया है! फिलिस्तीन में हो रहे अत्याचारों के लिए सामूहिक रूप से बोलने की कीमत मनोरंजन जगत को चुकानी पड़ती है.’ उन्होंने हैशटैग ‘सभी की निगाहें राफा पर हैं’ हैशटैग को भी शामिल किया.

ये भी पढ़ें: “All eyes on Rafah” ट्रेंड के बीच Elvish Yadav की इस पोस्ट पर मचा बवाल, आखिर क्यों ट्रेंड कर रहा #BoycottBollywood

जल्द ही, पूजा भट्ट ने वही कैप्शन दोबारा पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ‘जैसा कि टिप्पणियों में गैसलाइटिंग है. उम्मीद के मुताबिक किसी भी तरह की कल्पना से रहित.’ इससे पहले, आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर एक अन्य उपयोगकर्ता की एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था, ‘सभी बच्चे प्यार, सुरक्षा, शांति और जीवन के हकदार हैं और सभी माताएं उन चीजों को प्रदान करने की हकदार हैं.’

Rafah के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि ‘हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जो हमसे उम्मीद करती है कि टेंट में बच्चों को मार दिए जाने और जलाने पर हम एक संतुलित बयान दें. जिन लोगों ने ये किया, इसे फंड किया, इसका सपोर्ट किया और इसे नॉर्मल बनाने के लिए एक नैरेटिव बनाया, और सेलिब्रेट किया, उनके लिए मेरे दिल में सिर्फ श्राप है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago