देश

अदालतों में हाईब्रिड सुनवाई की व्यवस्था के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ₹387 करोड़ की मंजूरी में तेजी लाने का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी की अदालतों में हाईब्रिड सुनवाई की व्यवस्था के लिए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को 387 करोड़ रुपये की मंजूरी देने में तेजी लाने को कहा है. साथ ही उस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने को कहा है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने सरकार से इन पायलट अदालतों सहित सभी जिला अदालतों में यह सब व्यवस्था करने के लिए निविदा जारी करने को कहा है.

पीठ ने कहा कि हाइब्रिड सुनवाई की व्यवस्था करने में पांच सौ करोड़ रुपए से कम खर्च होना है. इस दशा में इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं है. क्योंकि सरकार हाइब्रिड सुनवाई की नीति पहले ही लागू कर चुकी है. उसने यह भी कहा कि इस मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि तकनीक बहुत तेजी से पुरानी हो जाती है. पीठ ने सरकार को शुरू में प्रत्येक अदालत में दो पायलट अदालतें स्थापित करने की अनुमति दे दी. पायलट अदालतों का चयन करने की जिम्मेवारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सौंपी है. पीठ ने इसके साथ ही सुनवाई 30 सितंबर के लिए स्थगित कर दी.

इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान लोगों को न्याय की पहुंच में दिक्कत होने को देखते हुए कोर्ट ने सरकार को जिला अदालतों और अर्ध-न्यायिक निकायों में हाइब्रिड सुनवाई के लिए बुनियादी ढांचा और अन्य सुविधाएं प्रदान करने को लेकर शीघ्र कदम उठाने का निर्देश दिया था.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 minute ago

आज के आंदोलनों में क्यों गूंज रहा है ‘इंकलाब जिंदाबाद’? जानिए इस नारे का असली मतलब

‘इंकलाब जिंदाबाद’ आज भी देश के अलग-अलग आंदोलनों में क्यों गूंजता है? जानिए कैसे एक…

3 minutes ago

प्याज के दाम होंगे धड़ाम…! दिवाली से ठीक पहले सरकार ने चलाई ‘कांदा एक्सप्रेस’, जानें क्या रहेगा भाव?

दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर…

16 minutes ago

मां दुर्गा के स्वागत को तैयार वैषाली कालीबाड़ी, महाषष्ठी से विजयादशमी तक होंगे ये खास आयोजन

वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…

23 minutes ago

डबरा में शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले 8 लोगों समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज, एसडीओपी ने दी जानकारी

डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…

26 minutes ago