खेल

महिला एशिया कप 2024: यूएई को रौंदने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम

Women’s Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 का पांचवां मुक़ाबला भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेला जाएगा. इस समय ग्रुप ए की अंक तालिका में भारत शीर्ष पर है जबकि यूएई को इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतज़ार है. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी. वहीं एशिया कप से पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ तीन टी 20 मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर समाप्त की थी.

यूएई और नेपाल के बीच इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया था. हालांकि उस मैच में यूएई को नेपाल के हाथों छह विकेटों से करारी हार झेलनी पड़ी. वहीं इस टूर्नामेंट से पहले यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन तब उसे सेमीफ़ाइनल में एक करीबी मुकाबले में श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी.

मंधाना और ओझा साबित हो सकती हैं प्रमुख खिलाड़ी

स्मृति मंधाना इस समय बेहतरीन लय में हैं और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले मैच में भी उन्होंने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. पिछले 10 टी20 मैच में मंधाना ने 41.43 की औसत से 290 रन बनाए हैं. ऐसे में रविवार को भारतीय टीम मंधाना से इसी लय को बरकरार रखने की उम्मीद करेगी. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले मैच में पूजा वस्त्रकर ने शुरुआती झटके देकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी थी. यूएई के बल्लेबाजी क्रम की सबसे मजबूत कड़ी उनकी कप्तान ईशा ओझा हैं. ऐसे में वस्त्रकर और ओझा की टक्कर भी देखने लायक होगी.

यूएई की कप्तान ओझा नेपाल के खिलाफ पहले मैच में रन आउट हो गई थीं जिस वजह से उनकी टीम नेपाल के सामने बल्लेबाजी में कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई. ओझा ने अच्छी शुरुआत करते हुए दो चौके लगाए थे लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाईं. हालांकि वह खुद भी इस समय अच्छी लय में हैं और श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में वह अपने हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत अपनी टीम को जीत की दहलीज की ओर भी ले गई थीं. ओझा ने पिछले 10 टी 20 में 37.25 की औसत से 298 रन बनाए हैं.

इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर होगी।

दोनों टीमें इस प्राकर हैं

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), अरुंधति रेड्डी, सोभना आशा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, जेमिमाह रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकर, शेफ़ाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल, संजीवन सजना, दयालन हेमलता.

यूएई- इशा ओझा (कप्तान), मेहक ठाकुर, एमिली थॉमस, ऋणीता रजीत, ऋतिका रजीत, ऋषिता रजीत, कविशा एगोडगे, लावण्या केनी, सुरक्षा कोट्टे, ख़ुशी शर्मा, तीर्था सतीश, समायरा धरनीधरका, इंदुजा नंदकुमार, वैष्णवी महेश, हीना होतचंदानी.

ये भी पढ़ें- मार्केज बने भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच; अनिलकुमार एआईएफएफ महासचिव नियुक्त किये गए

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago