देश

दिल्ली हाईकोर्ट: शादी का झूठा वादा कर अमेरिकी नागरिक का शोषण करने वाले अफगान नागरिक को निर्वासन का आदेश

शादी का झूठा वादा करके एक अमेरिकी नागरिक का कथित तौर आर्थिक और यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार अफगान नागरिक को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. हाई कोर्ट ने गिरफ्तार अफगान नागरिक को वापस भेजने का आदेश दिया है. वह बिना वैध वीजा के यहां रह रहा था.

जस्टिस विकास महाजन ने दोनों पक्षों के बीच समझौते और मुकदमे की समाप्ति में देरी के कारण मामले में एफआईआर को रद्द कर दिया है. जबकि जेल अधिकारियों को आरोपी को निर्वासन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को सौपने का निर्देश दिया है. कथित तौर पर 2016 और 2017 के बीच आरोपी और शिकायतकर्ता देश में दोस्त बन गए, जबकि व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पहचान गलत बताई और विभिन्न अवसरों पर धोखाधड़ी से उससे लगभग 90,000 अमेरिकी डॉलर ले लिए. पुलिस जांच में पता चला कि वह शादीशुदा था और उसने पहले भी ऐसे ही महिलाओं को धोखा दिया था.

जस्टिस महाजन ने कहा कि शिकायतकर्ता एक शिक्षित महिला थी, जिसने स्वेच्छा आए एफआईआर को रद्द करने की सहमति दी है और आरोपी सात साल आए अधिक समय से हिरासत में था. अदालत ने रेखांकित किया कि मुकदमे बाकी परिणति कही भी नजर नही आ रही है. कोर्ट ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत त्वरित सुनवाई के अधिकार एक विदेशी के लिए भी उतना ही लागू है जितना कि एक नागरिक के लिए. शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड पर कहा कि वह मामले को शांत करके अपने जीवन मे आगे बढ़ना चाहती थी.

अदालत ने यह देखते हुए कि वह व्यक्ति एक विदेशी नागरिक था, जिसके पास वैध वीजा नहीं था, अदालत ने जेल अधिकारियों को उसे निर्वासन के लिए एफआईआर, दिल्ली को सौपने का निर्देश दिये. इस मामले में 2017 में दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. एफआईआर के मुताबिक आरोपी जुलाई 2013 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और अपने वीजा का विस्तार मांगे बिना ही अधिक समय से भारत मे ठहरा हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago