देश

नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व के साथ शुक्रवार देर रात तक चली बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस बात पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मुहर लगा दी है. इसके पहले तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदली गई. चुनाव परिणाम आने के बाद सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि सैनी 12 अक्टूबर को दशहरे पर शपथ ले सकते हैं.

PM मोदी लेंगे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा

हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. हालांकि, पीएम मोदी इस वक्त विदेश दौरे पर हैं. शुक्रवार को भी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि नायब सैनी 15 अक्टूबर को शपथ लेंगे. लेकिन अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बात की पुष्टि कर ही है कि 17 अक्टूबर को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री अपने-अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में हिस्सा लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में होगा. शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला स्तर की समिति तैयारियों में जुट गई है. मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद सैनी ने सीएम पद संभाला था.

बता दें कि इस सप्ताह सैनी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और कंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एंटी-इनकंबेंसी को चुनौती देते हुए 48 सीटें जीती.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago