देश

दिल्ली हाईकोर्ट का Rapido को निर्देश, दिव्यांगों के लिए अपनी सेवाओं की पहुंच को लेकर 3 महीने में दाखिल करे ऑडिट रिपोर्ट

बाइक-टैक्सी सेवा प्रदाता ‘रैपिडो’ को दिव्यांगों के लिए अपनी सेवाओं की पहुंच को लेकर तीन महीने में एक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने का दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है. याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि आडिट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगों के सशक्तीकरण विभाग के पैनल में शामिल एक एक्सेस आडिटर से कराया जाएगा. उन्होंने यह निर्देश दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता अमर जैन एवं दृष्टिबाधित बैंकर दीप्तो घोष चौधरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

रैपिडो की संचालक कंपनी रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने जवाब में कोर्ट को आासन दिया कि वह दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम के तहत उनके लिए कई कदम उठा रहा है. वह उसमें निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

न्यायमूर्ति ने इसके बाद रैपिडो को एक अनुपालन रिपोर्ट भी पेश करने को कहा, क्योंकि याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सेवा प्रदाता कंपनी अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करे.

कंपनी ने कोर्ट से कहा कि वह अपने मोबाइल एप्लिकेशन को दिव्यांगों के लिए पूरी तरह से सुलभ बनाने पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है. उसके एक स्टार्टअप होने के नाते ऐप संबंधी अपडेट को पूरा होने में लगभग छह से आठ महीने लग सकते हैं. कोर्ट को यह भी बताया गया कि कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लागू करने की प्रक्रिया में है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे दिव्यांगों को सहायतापूर्ण एवं मिलनसार तरीके से सवारी प्रदान करें.

ये भी पढ़ें- ED ने झारखंड के NRHM घोटाले के किंगपिन की 1.63 करोड़ की संपत्ति की जब्त

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago