Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति कथित घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत तिहाड़ जेल में बंद समीर महेंद्रू और चनप्रीत सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने दोनों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है. मामले की सुनवाई के दैरान महेंद्रू की ओर से पेश वकील ने कहा था कि वह 22 महीनों से ज्यादा समय से हिरासत में है. मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने 17 महीने बाद जमानत दे दिया था.
महेंद्रू के वकील ने कहा था कि जमानत के लिए सिसोदिया से ज्यादा मजबूत पक्ष समीर महेंद्रू का है. इसमें पीएमएलए की धारा 45 के दो शर्तो का पालन करना जरूरी नहीं है. इन सब पर संविधान के अनुच्छेद 21 ज्यादा जरूरी है. बता दें कि समीर महेंद्रू देश के शराब कारोबारियों में से एक है. समीर महेंद्रू इंडो स्पिरिट कंपनी के महानिदेशक है. समीर महेंद्रू 10 साल पहले एक अन्य मामले में सीबीआई के गवाह भी रह चुके हैं.
उन्होंने दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारी के खिलाफ सीबीआई को गवाही दी थी. उन पर साउथ लॉबी से जुड़े होने का आरोप है. वही दूसरी ओर इसी मामले में आरोपी चनप्रीत सिंह को लेकर भी दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. चनप्रीत सिंह पर गोवा विधानसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए फंड जुटाने का आरोप है. चनप्रीत सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था.
वहीं सीबीआई ने दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में चनप्रीत सिंह को आरोपी बनाया था. सीबीआई की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर कोर्ट ने 10 अगस्त 2023 को संज्ञान लिया था. चनप्रीत सिंह पर आरोप है कि उसने 2022 में गोवा के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए नकद पैसे का इंतजार किया था. बात दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में अबतक संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, के कविता, विजय नायर, समीर महेंद्रू और चनप्रीत सिंह को जमानत मिल चुकी है.
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…
CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…