खेल

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का समापन, भारत ने जीते कुल कितने मेडल?

पेरिस पैरालंपिक 2024 का समापन हो गया है. इस बार भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर, और 13 ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत मेडल टैली में 170 देशों में 18वें नंबर पर रहा. भारत की तुलना में पैरालंपिक खेलों दबदबा बनाए रखने वाले देश चीन, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और टॉप 10 देशों में जगह बनाई. पैरालंपिक के इतिहास में भारत का अब तक का यह सर्वश्रेस्ठ प्रदर्शन है.

इस बार पेरिस पैरालंपिक में चीन ने सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं. चीन ने कुल 219 मेडल जीते जिसमें 94 गोल्ड, 75 सिल्वर और 50 ब्रॉन्‍ज मेडल शामिल है.

इस पैरालंपिक में भारत के लिए पूजा ओझा आखिरी एथलीट के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन वो महिलओं की कयाक 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही. पूजा के बाहर होने के साथ ही इस पैरालंपिक में भारत का अभियान भी खत्म हो गया.

अवनि लेखरा ने इस पैरालंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था. वो महिलओं की 10 मीटर एयर राइफल में अपना खिताब बचाने में कामयाब रही थीं. ये उनका ओवरऑल तीसरा पैरालंपिक मेडल था. इसी के साथ वो तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी. इसी इवेंट में मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्‍ज जीता था.

भारत को 29वां और आखिरी मेडल नवदीप सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (F41) में दिलाया. उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या को 29 पर पहुंचा दिया.

सुमित अंतिल ने मेंस जैवलिन थ्रो (F64) में गोल्ड मेडल जीता. वो लगातार दो गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनें.

हरविंदर सिंह ने आर्चरी में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता. हरविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

15 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

22 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

25 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

47 minutes ago