खेल

राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी की संगकारा ने की तारीफ, कहा- पूरे टूर्नामेंट में किया दमदार प्रदर्शन

Kumar Sangakkara on Avesh Khan: राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा ने आईपीएल 2024 में अपने पहले सीजन में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज आवेश खान की तारीफ की है. सीजन की शुरुआत से पहले, राजस्थान रॉयल्स ने आवेश को लखनऊ सुपर जाइंट्स से ट्रेड किया था.

संगाकारा ने की आवेश खान की तारीफ

आवेश ने प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी की कमी में 16 मैचों में 27.68 की औसत और 9.59 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए और राजस्थान के लिए एक सफल तेज गेंदबाज रहे. आवेश ने 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आगामी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत के लिए ट्रेवल रिजर्व में भी स्थान हासिल किया है.

हमने जो ट्रेड किया, वो अच्छा था- संगाकारा

कुमार संगाकारा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सबसे पहले यह वास्तव में अच्छा ट्रेड था जो हमने किया. हमारे पास देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ के साथ ट्रेड करने का अच्छा ऑप्शन था. पडिक्कल राजस्थान के एक अच्छे खिलाड़ी थे. उन्होंने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया लेकिन हमें एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी, इसलिए हम आवेश की तरफ बढ़े. हम जानते थे कि यह एक अच्छा ट्रेड रहेगा और इस तेज गेंदबाज ने यह अपने प्रदर्शन से साबित भी किया.”

ट्रेवल रिजर्व में आवेश का नाम शामिल

संगाकारा ने आगे कहा कि “यही कारण है कि वह भारत के लिए विश्व कप में बतौर ट्रेवल रिजर्व शामिल है. उसके पास एक शानदार लेंथ लाइन है, वह डेथ ओवरों में अच्छा विकल्प है. मुझे लगता है कि वह राजस्थान के लिए अभूतपूर्व रहा है. वह प्रशिक्षण के दौरान खूब मेहनत करता है, वह हमेशा खेल के लिए तैयार रहता है. क्वालीफायर 2 में सीजन के अंत में अपनी हार के बाद, संगाकारा ने स्वीकार किया कि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का न होना एक बहुत बड़ी क्षति थी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में अन्य लोग भी आगे आएं और अपना बेस्ट दिया.

राजस्थान का प्रदर्शन शानदार

संगाकारा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि यहां तक का सफर राजस्थान के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए अच्छा अनुभव देगा. मुझे लगता है कि सीजन को देखते हुए रियान पराग और संजू ने जिस तरह से बल्लेबाजी की और जिस तरह से उन्होंने टीम को एकजुट रखा, उसे देखना अद्भुत था. यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, मुझे लगता है कि वह जिस भी प्रारूप में खेलेंगे उसमें अभूतपूर्व होंगे. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने जो भूमिका निभाई वो शानदार है. युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, ऐसे कई नाम हैं, जिन्होंने टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें- मेरी गेंदबाजी प्रदर्शन से मेरे पिता और युवी पाजी खुश होंगे- अभिषेक शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

16 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

42 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

52 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago