देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, सहमति से यौन संबंध और बलात्कार के अपराध में अंतर समझना जरूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि कार्यस्थल पर कई बार निकटता के कारण सहमति से यौन संबंध बनते हैं. यह बाद में खराब होने पर बलात्कार जैसे अपराध के रूप में रिपोर्ट किए जाते हैं. इसलिए बलात्कार के अपराध और दो वयस्कों के बीच सहमति से यौन संबंध के बीच अंतर के बारे में जागरूक होना उचित है.

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि बदलते समय में जब महिलाएं उभर रही है और कार्यबल का एक प्रासंगिक हिस्सा बन रही हैं तो उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाना और उन्हें लागू करना विधायिका के साथ कार्यपालिका की भी जिम्मेदारी बन जाती है. उसी तरह से अदालत की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह कानूनों की व्याख्या करे और उसे परिस्थितियों के अनुसार व्यावहारिक रूप से लागू करे.

कानून का एक संरक्षण वास्तविकता

जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कानून का संरक्षण एक वास्तविकता है, न कि एक कागजी संरक्षण. वैसे अदालतों का एक और कर्तव्य बनता है कि वह एक निगरानीकर्ता की भूमिका निभाएं और किसी भी तरह से उसका दुरु पयोग को रोकने के लिए निष्पक्ष काम करे. जस्टिस ने उक्त टिप्पणी करते हुए एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. उसके खिलाफ सहयोगी महिला ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. आरोपी ने कहा था कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और रिश्ता आपसी सहमति से बना था.

जब उसे पता चला कि महिला किसी और को भी डेट कर रही है तो उसने उसके साथ सभी संबंध तोड़ लिए. उसके बाद महिला ने बदले की भावना से उसके खिलाफ झूठी और मनगढ़ंत शिकायत दर्ज कराई थी. उसका विवाह का वादा कभी झूठा नहीं था. उसने कभी जर्बदस्ती नहीं की.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

12 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

18 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

24 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

54 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago