लीगल

नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न के आरोपी की सजा बरकरार: दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में एक व्यक्ति को दी गई 10 साल की कैद की सजा को बरकरार रखा है. लड़की इस घटना के बाद गर्भवती हो गई थी. न्यायमूर्ति अमित महाजन ने कहा कि दोषी व्यक्ति यह साबित करने में विफल रहा कि पीड़िता को बयान देने से पहले सिखाया-पढाया गया था. उसे जो सजा दी गई है, वह अपराध के अनुपात में है. इस दशा में उसे सजा के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं आता है. इसलिए अपील को खारिज किया जाता है. न्यायमूर्ति ने कहा कि अपराध विज्ञान रिपोर्ट व्यक्ति की दोषी ठहरा रहा है और उसके झूठे मामले के उसके दावे को खारिज करती है.


ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, सहमति से यौन संबंध और बलात्कार के अपराध में अंतर समझना जरूरी


कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने यह प्रश्न पूछकर सही किया कि 13 साल की लड़की उसे फंसाने के लिए ऐसी कहानी क्यों गढेगी. पीड़िता ने कभी भी अपने इस तरह के बयान से मुंह नहीं मोड़ा कि अपीलकर्ता ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है. बचाव पक्ष की ओर से उठाए गए छोटी-मोटी विसंगतियां उसकी गवाही की समग्र विसनीयता को कम नहीं करती है.

पुलिस ने इस आरोप पर मामला दर्ज किया कि वर्ष 2017 में जब भी लड़की की दादी काम पर चली जाती थी, तब यह व्यक्ति उसका यौन उत्पीड़न करता था. इस व्यक्ति की पीड़िता से जान-पहचान थी. लड़की ने पेटदर्द की शिकायत की और फिर अपनी दादी को सारी बातें बताई. उसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

10 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

15 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

19 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

33 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

39 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

54 minutes ago