देश

दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश: कालकाजी मंदिर में करंट लगने से मौत मामले में Delhi Police दाखिल करे स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में स्थित बिजली के तार से करंट लगने से हुई मौत के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को एक महीने का समय दिया है. कोर्ट 6 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कालका जी मंदिर मैनेजमेंट को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा है.

पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी. कोर्ट ने कहा था कि पिछले साल भी नवरात्र में मौत हुई थी. इस साल भी मौत हुई है. यह बहुत बुरा है. हाई कोर्ट ने नवरात्र में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए कदमों पर स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था. नवरात्रि की तैयारी के दौरान हाइड्रोजन लाइट लगाने के दौरान एक रॉड में करंट आ गया. जिसमें चपेट में आने से गाजियाबाद के रहने वाले मयंक की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग: दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने आया था और करंट की चपेट में आने के वजह जे उसकी जान चली गई थी. मृतक का पिता प्लम्बर का काम करते हैं. वही वहां मची भगदड़ के चलते 6 लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 289, 125 (9) और 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 minute ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago