जयपुर एयरपोर्ट
Rajasthan News: दुबई से जयपुर लौटे एक यात्री में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे हैं. जिसके बाद उसे राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल (RUHSH) भेज दिया गया है. उस यात्री की उम्र 20 वर्ष है. वह राजस्थान के ही नागौर जिले का रहने वाला है.
डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित युवक को राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल (RUHSH) में आइसोलेट किया गया है. उसके सैंपल को जांच के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया है. अभी उसे हल्का बुखार है और उसके शरीर पर लाल चकत्ते हैं.
पता चला है कि वो फ्लाइट से सुबह दुबई से जयपुर आया, तो सवाई मानसिंह एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सा टीम ने उसके लक्षणों के आधार पर उसे मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला मान लिया. निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने कहा कि एयरपोर्ट पर अधिकारी द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच में उसके शरीर पर चकत्ते पाए गए.
RUHSH अस्पताल में चिकन पॉक्स होने की पुष्टि
डॉ. माथुर के मुताबिक, युवक को आरयूएचएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे चिकन पॉक्स होने की पुष्टि हुई. फिर भी एहतियात के तौर पर उसके रक्त का नमूना मंकीपॉक्स की जांच के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है.
मंकीपॉक्स से प्रभावित देशों में शामिल नहीं UAE
डॉ. माथुर ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद से युवक के आसपास बैठे यात्रियों का भी पता लगाया जा रहा है. अगर युवक जांच में पॉजिटिव पाया जाता है, तो भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि दुबई मंकीपॉक्स से प्रभावित देशों में शामिल नहीं है.
मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीजों के लिए अलग कक्ष
आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. एक पूरी मंजिल मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित कर दी गई है.
वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित
आपको बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसे वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है. राजस्थान में भी चिकित्सा विभाग ने इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है और गाइडलाइन जारी की है.
— भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…