टीचर ने छात्रा को बालकनी से फेंका (फोटो प्रतीकात्मक)
Delhi Crime News: दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक टीचर ने एक 5वीं क्लास की बच्ची को कैंची से मारा और फिर उसके बाद बच्ची को स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. मामला फिल्मीस्तान इलाके के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल नगर निगम बालिका विद्यालय है. छत से फेंकने का बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, बच्ची को पास के ही बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मामले के सामने आते ही देशबंधु थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जिसके बाद पुलिस आरोपी टीचर गीता को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. साथ ही ये जानने की कोशिश कर रही है कि स्कूल टीचर ने ऐसा क्यों किया.
टीचर बच्ची के साथ काफी समय से मारपीट करती थी.स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी छोटी मोटी घटना बालिका विद्यालय में होती रही हैं. उनके मुताबकि पहले टीचर ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की और फिर उसे (वंदना) नाम के बच्ची को बालकनी से बाहर फेंका दिया. जिस समय क्लास में टीचर गीता वंदना से मारपीट कर रही थी उसी दौरान टीचर रिया ने आकर बचाने की कोशिश की. तभी टीचर गीता ने पांचवीं क्लास की बच्ची वंदना को कैची से सर में हमला कर दिया उसके बाद टीचर गीता ने पहली मंजिल की बालकनी से बाहर की तरफ गैलरी में पांचवी क्लास की छात्रा बंदना को फेंक दिया.
ये भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: बिहार में छपरा के बाद सिवान में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत, अब तक 65 की गई जान
उसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल किया मौके पर पहुंची पुलिस बंदना को बाड़ा हिंदू राव हॉस्पिटल ले गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गीता को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पूछताछ कर रही है. आरोपी पर आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…