Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: दिल्ली में स्कूल टीचर ने 5वीं क्लास की बच्ची को कैंची से मारा, फिर पहली मंजिल की बालकनी से फेंका

Delhi Crime News: टीचर ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की और फिर उसे (वंदना) नाम के बच्ची को बालकनी से बाहर फेंका दिया. मारपीट के समय दूसरी टीचर रिया ने बच्ची को बचाने की कोशिश की थी.

Delhi Crime News

टीचर ने छात्रा को बालकनी से फेंका (फोटो प्रतीकात्मक)

Delhi Crime News: दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक टीचर ने एक 5वीं क्लास की बच्ची को कैंची से मारा और फिर उसके बाद बच्ची को स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. मामला फिल्मीस्तान इलाके के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल नगर निगम बालिका विद्यालय है. छत से फेंकने का बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, बच्ची को पास के ही बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मामले के सामने आते ही देशबंधु थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जिसके बाद पुलिस आरोपी टीचर गीता को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. साथ ही ये जानने की कोशिश कर रही है कि स्कूल टीचर ने ऐसा क्यों किया.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा

टीचर बच्ची के साथ काफी समय से मारपीट करती थी.स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी छोटी मोटी घटना बालिका विद्यालय में होती रही हैं. उनके मुताबकि पहले टीचर ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की और फिर उसे (वंदना) नाम के बच्ची को बालकनी से बाहर फेंका दिया. जिस समय क्लास में टीचर गीता वंदना से मारपीट कर रही थी उसी दौरान टीचर रिया ने आकर बचाने की कोशिश की. तभी टीचर गीता ने पांचवीं क्लास की बच्ची वंदना को कैची से सर में हमला कर दिया उसके बाद टीचर गीता ने पहली मंजिल की बालकनी से बाहर की तरफ गैलरी में पांचवी क्लास की छात्रा बंदना को फेंक दिया.

ये भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: बिहार में छपरा के बाद सिवान में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत, अब तक 65 की गई जान

उसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल किया मौके पर पहुंची पुलिस बंदना को बाड़ा हिंदू राव हॉस्पिटल ले गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गीता को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पूछताछ कर रही है. आरोपी पर आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital