आस्था

Kharmas 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही इन तीन राशियों को रहना होगा संभलकर, खरमास में हो सकता है यह नुकसान

Kharmas 2022: सुर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास की शुरुआत हो चुकी है. खरमास के दौरान सूर्य लगभग एक महीने तक धनु राशि में रहते हैं. इस समय कुछ कार्यों को करने से उसके दुष्परिणाम मिलते हैं. वहीं पंचांग के अनुसार इस काल में किसी तरह के शुभ मुहुर्त भी नहीं निकाले जाते. इसे बेहद ही अशुभ समय माना जाता है.

वहीं माना जा रहा है कि सूर्य की इस अशुभता का असर तीन राशियों पर भी पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि वह 3 राशियां कौन सी हैं. जिन्हें सूर्य के इस अशुभ परिणाम से बच कर रहना होगा.

कुंभ राशि वाले इस दौरान रहें इन कामों से बचकर

अगर कुंभ राशि वाले साझीदारी में कोई व्यापार शुरु कर रहे हैं तो उन्हें सजग रहना होगा. इस मामले में उन्हें नुकसान होने की आशंका है. ऐसे लोग अगर किसी तरह का जोखिमों उठाते हैं तो उन्हें इस तरह का रिस्क उठाने से बचने की आवश्यकता है.

वहीं किसी भी मामले में लापरवाही इस राशि वालों को महंगी पड़ सकती है. इसके अलावा लेनदेन में सावधानी न बरतने से आपको घाटा उठाना पड़ सकता है. शिक्षा और मनोविज्ञान क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी मुश्किलों भरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Kharmas 2022: खरमास में ये 4 राशियां रहेंगी lucky, करियर में हो सकता है ये लाभ

तुला वालों को लालच पड़ सकता है महंगा

करियर के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी मुश्किलों भरा हो सकता है. वहीं व्यापार में इनकी राह में कई तरह की रुकावटें आ सकती हैं. अगर इस राशि वाले नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान इन्हें इससे बचना चाहिए. इस राशि वालों की दिनचर्या भी प्रभावित हो सकती है. खरमास के दौरान इनके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इस कारण इनका बजट गड़बड़ा सकता है.

धनु वालों को लेना होगा अपने दिमाग से काम

अगर आपने किसी काम की योजना बनाई है तो उसके असफल होने की आशंका है. कपड़े, आभूषण और वाहन के व्यापार से जुड़े लोगों को घाटा उठाना पड़ सकता है. इस दौरान किसी तरह का लोभ आपके लिए ठीक नहीं. कोई भी काम करने से पहले अपने करीबियों की सलाह जरूर लें. अनजान लोगों की बातों में आने पर उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

5 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

24 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

36 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago