चुनाव

“शहजादे ने अडानी-अंबानी से कितना माल उठाया है?” प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर है करप्शन

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 मई) तेलंगाना के करीमनगर में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे. जहां पर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि “पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शाहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे. ‘5 उद्योगपति’, ‘अंबानी’, ‘अडानी’…लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया है. क्यों? मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडानी, अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना ‘प्राप्त’ हुआ है?”

“करप्शन कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “करप्शन एक ऐसी फेविकोल है जो कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर है. ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं. BRS वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या? कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो BRS पर कालेश्वरम घोटाले का आरोप लगाती थी, ये आए दिन हंगामा भी करते थे. इतने दिन से कांग्रेस की यहां सरकार है लेकिन कोई जांच नहीं कराई.”

“कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव का अपमान किया”

PM Modi ने कहा, “‘परिवार प्रथम’ की इसी नीति के कारण कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव का अपमान किया, यहां तक कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शव को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश से भी वंचित कर दिया. भाजपा-एनडीए सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया.”

यह भी पढ़ें- “कांग्रेस मोदी के खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है”, PM Modi बोले- Congress के इरादे भयानक और साजिशें खतरनाक हैं

“कांग्रेस और बीआरएस एक सिक्के के दो पहलू”

पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा ‘राष्ट्र-प्रथम’ के सिद्धांत पर चलती है. लेकिन दूसरी ओर, कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना में ‘परिवार-प्रथम’ सिद्धांत पर चलती है. कांग्रेस और बीआरएस पूरी तरह से “परिवार द्वारा, परिवार के लिए, परिवार के लिए” हैं. ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. कांग्रेस और बीआरएस को कौन जोड़ता है? कांग्रेस और बीआरएस को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जीरो गवर्नेंस का मॉडल जोड़ती है. इसलिए, हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

41 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

41 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

42 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

51 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

52 minutes ago