देश

Delhi Liquor Case: शराब घोटाले पर बीजेपी का पोस्टर, मनीष सिसोदिया को बताया ‘लुटेरा’

Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब घोटाले में एक  बार फिर BJP ने डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को घेरा हैं. शराब घोटाले पर BJP ने पोस्टर जारी करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  को ‘लुटेरा’ बताया हैं . बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता कह रही है कि यहां 2013 से जो फिल्म चल रही है उसका नाम है- लुटेरा.

शराब घोटाले को लेकर बीजेपी दिल्ली की आप सरकार पर लगातार हमलावर रही है और उसके निशाने पर डिप्टी सीएम रहे हैं। दूसरी तरफ, सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. CBI के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में सिसोदिया के एक सहयोगी और बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन गए है. पिछले हफ्ते अरोड़ा को दिल्ली की एक अदालत ने जमनात दे दी थी, इसका CBI ने विरोध भी किया था.

सोमवार को दिनेश अरोड़ा ने कोर्ट में कहा कि वे अपनी मर्जी से सरकारी गवाह बन रहे हैं. वे इस केस से जुड़ी जानकारियां कोर्ट के सामने पेश करने वाले हैं इससे पहले CBI ने कोर्ट में याचिका दायर कर अरोड़ा को गवाह बनाने की मांग की थी. जांच एजेंसी ने बताया कि अरोड़ा ने हमें केस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. वे हमें इस मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं.

CBI ने दिल्ली शराब घोटाला केस में दर्ज की है FIR

‘दिल्ली शराब घोटाला केस में CBI ने 17 अगस्त को FIR दर्ज की थी. FIR के अनुसार  बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के डायरेक्टर अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे सिसोदिया के करीबी बतयें जाते हैं. बता दें कि  ये लोग शराब लाइसेंसियों से आर्थिक फायदा लेकर उसे आरोपी पुलिस अफसरों तक डायवर्ट करने में शामिल थे.  CBI का आरोप है कि राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा ने इंडोस्पिरिट्स के समीर महेंद्रु से एक करोड़ रुपए लिए थे.

मनीष सिसोदिया ने 1 अगस्त 2022 को ऐलान किया था कि पुरानी शराब नीति लागू होगी, लेकिन इस मामले में CBI जांच शुरू होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि  केंद्र सरकार ने इस पॉलिसी में CBI की एंट्री करा दी है , जिससे कोई भी ठेका लेने को तैयार नहीं है. इसलिए हम नई व्यवस्था लागू नहीं करने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

11 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

56 minutes ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

2 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago