नवीनतम

UP News: पीलीभीत में 3.80 करोड़ की सड़क हाथ लगाते ही उखड़ गई- वीडियो शेयर कर सपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Pilibhit Road Viral Video: उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सरकार में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. दरअसल, पीलीभीत के भगवंतापुर इलाके में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3.80 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 7 किलोमीटर लंबी सड़क का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसी वीडियो को सपा ने शेयर करते हुए यूपी की योगी सरकार को घेरा है.

सपा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है, “खुद को विकास का डबल इंजन बताने वाली भाजपा सरकार में सड़क निर्माण में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार. पीलीभीत के भगवंतापुर में 3 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क हाथ लगाते ही उखड़ गई. घटिया निर्माण सामग्री के कारण 7 किलोमीटर की सड़क हुई बर्बाद. जांच करा हो कार्रवाई?”

वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क को हाथ से उखाड़ते दिखाई दे रहा है. महज कुछ सेकंड में युवक हाथ से सड़क को उखाड़कर दिखाने लगता है कि रोड बनाने के नाम पर ठेकेदार ने किस तरह घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है कि चारकोल की पूरी की पूरी लेयर हाथों से उखड़ गई. वीडियो में युवक कहता है, “ये हैं कारनामे ठेकेदार के, सरकार का पैसा बिना मतलब के बर्बाद हो रहा है, इस ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लिया जाए.” यह वीडियो सामने आते ही विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दल ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.

गड्ढा मुक्त सड़कों की योजना पर ठेकेदार लगा रहे बट्टा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में कदम उठाया है और इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं ताकि जनता को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अधिकार मिल सके. बरसात के बाद राज्य के कई जिलों में सड़कों की हालत खराब हो गई है जिसे देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है. वहीं, पीलीभीत की सड़क के इस वीडियो ने विभागीय लापरवाही और ठेकेदार के कारनामों को उजागर कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago