देश

दिल्ली शराब नीति मामला: अदालत ने ED को आरोपियों के वकील को दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया; 4 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मनी लांड्रिंग में राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को निर्देश दिया है कि वो कथित आरोपियों के वकील को अविश्वसनीय दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी मुहैया कराए. कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है. कोर्ट 4 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. ईडी की ओर से दाखिल 8वें आरोप पत्र में आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्य आरोपी बताया है.

ईडी ने कोर्ट को बताया था कि अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता है, जिसमें अन्य आप नेता और निजी व्यक्ति भी शामिल है. इसमें कई आप नेता और निजी व्यक्ति भी शामिल है. बता दें कि इस मामले में अब तक पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया था, और लगभग सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

ईडी का आरोप है कि केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया. ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते समय अनियमितता बरती गई. इसके साथ लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया. लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश: कालकाजी मंदिर में करंट लगने से मौत मामले में Delhi Police दाखिल करे स्टेट्स रिपोर्ट

निचली अदालत में जांच एजेंसी ने बताया था कि ढल आबकारी घोटाले में सक्रिय रूप से शामिल था. उसने अन्य आरोपियों के साथ साजिश रची थी. सीबीआई और ईडी के अनुसार आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गई और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुचाया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

21 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

27 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago