देश

ED Action: लालू यादव के करीबी पूर्व RJD विधायक अरुण यादव पर ED का शिकंजा, 22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद (RJD) नेता अरुण यादव के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने उनकी करीब 22 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क (अटैच) किया है. यह कार्रवाई अरुण यादव पर अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है.

अरुण यादव आरजेडी के पूर्व विधायक हैं, उनकी पत्नी किरण देवी हैं जो वर्तमान में विधायक हैं. ईडी अधिकारियों की मानें तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की चार प्रॉपर्टी को किरण देवी के नाम पर ट्रांसफर किया गया था. यह प्रोपर्टी बिहार के दानापुर में स्थित है.

ED को मिले थे 55 से ज्यादा प्रोपर्टी और दस्तावेज

ईडी ने फरवरी 2024 में भी छापेमारी की थी, तब 55 से ज्यादा प्रोपर्टी और दस्तावेज मिले थे. उन प्रॉपर्टी को कहां और कैसे खरीदा गया और पैसे का लेनदेन कैसे हुआ, इस मामले में ईडी ने पूछताछ की थी.

अरुण यादव के ठिकाने पर CBI का छापा पड़ा था

अरुण यादव और किरण देवी के खिलाफ ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बिहार की ओर से आरा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज की गई कुल 16 एफआईआर से जुड़ा है.

धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक मामला

ईडी ने 2021 में अरुण यादव और किरण देवी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था. अरुण यादव और परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया था. बता दें कि राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव भोजपुर के बड़े बालू कारोबारी है. आरा से पटना तक कारोबार फैला हुआ है.

बताया जाता है कि बालू के कारोबार से अरुण यादव ने काफी कमाई की है. एक मामले में अरुण यादव के फरार रहने के कारण पिछले चुनाव में संदेश विधानसभा क्षेत्र से उनकी पत्नी किरण देवी को आरजेडी ने टिकट दिया था. जिसके बाद किरण देवी विधायक बनी थी.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago