देश

दिल्ली शराब नीति मामला: के कविता सहित अन्य के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में कथित आरोपी बीआरएस नेता के कविता सहित अन्य के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट 22 जुलाई को संज्ञान लेगा. सीबीआई ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है. तीसरी चार्जशीट में सीबीआई ने के कविता को आरोपी बनाया है. कविता सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है. इससे पहले ईडी 10 मई को सप्लीमेंट्री चार्जशीज राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया था.

आम आदमी पार्टी पर 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत देने का आरोप

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता साउथ ग्रुप की एक प्रमुख सदस्य थी, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंसों के एक बड़े हिस्से के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत देने का आरोप है. ईडी ने पहले कहा था कि कविता दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभार्थी थी. के कविता ने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के साथ एक सौदा किया था. जिसमें उन्होंने साउथ ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बिचौलियों और दलालों के माध्यम से उन्होंने रिश्वत दी.

ईडी ने दावा किया था कि आप के नेताओं को दी गई रिश्वत के बदले में उन्हें नीति निर्माण तक पहुंच मिली और उन्हें अनुकूल स्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रावधानों की पेशकश की गई. बता दें कि के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद 20 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत की अवधि को 3 जून तक के लिए बढ़ा दिया था.

के कविता को 15 मार्च को किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि कविता को दिल्ली शराब नीति घोटाले और इससे जुड़े सैकड़ो करोड़ रुपये के लेनदेन में धन शोधन के मामले में ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, के कविता सहित अन्य शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago