फोटो-सोशल मीडिया
PM Modi Congratulated KP Sharma Oli: नेपाल की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता केपी शर्मा ओली चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बने. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं.
बता दें कि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने रविवार को ओली को नेपाल का प्रधान मंत्री नियुक्त किया था और सोमवार की सुबह यानी आज ओली ने शपथ ग्रहण की. ओली को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, ‘हम दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे संबंधों को और मजबूत करने और हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारे पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और विस्तारित करने के लिए हम मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं.’
गौरतलब है कि ओली को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन शीतल निवास में शपथ दिलाई. वह संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के समर्थन से प्रधान मंत्री बने हैं. ओली को अब संवैधानिक आदेश के अनुसार नियुक्ति के 30 दिनों के अंदर संसद से विश्वास मत हासिल करना होगा. 275 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा में ओली को न्यूनतम 138 वोटों की आवश्यकता होगी.
बता दें कि 72 साल के ओली पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का स्थान लेंगे, हाल ही में वो शुक्रवार के प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत से हार गए थे. इसी के बाद राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के तहत सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है.” सीपीएन-यूएमएल ने तीन जुलाई को नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन करके दहल की गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. इसके कुछ ही घंटों बाद ओली ने मुख्य विपक्षी नेपाली कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…