सुप्रीम कोर्ट.
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी अमनदीप ढल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि अमनदीप की लंबित याचिका का गर्मियों की छुट्टी से पहले निपटारा करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मामले में हर एक दिन मायने रखता है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अमनदीप ढल को इससे पहले मेडिकल ग्राउंड पर मिली अंतरिम जमानत को बढ़ाने से इनकार कर दिया था. अमनदीप ने दो सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी.
बता दें कि अमनदीप ढल के खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियां जांच कर रही है. अमनदीप ढल ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाइकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में निचली अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया गया था. शराब कारोबारी ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदर्शकअमनदीप ढल को एक मार्च को ईडी ने मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान, बोले- ‘कोई कहे न कहे, आप हमारा ही खून हो…’
ईडी के अनुसार कारोबारी ढल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची है और वह पॉलिसी बनाने में सक्रिय रूप से शामिल था. ढल पर आरोप है कि वो आम आदमी पार्टी को रिश्वत देने और साउथ ग्रुप को लाभ पहुचाने में मदद कर रहा था. ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते समय अनियमितता बरती गई. इसके साथ लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया. लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया. निचली अदालत में जांच एजेंसी ने बताया था कि ढल आबकारी घोटाले में सक्रिय रूप से शामिल था. उसने अन्य आरोपियों के साथ साजिश रची थी. सीबीआई और ईडी के अनुसार आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गई और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुचाया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…