देश

Delhi Liquor Scam: “ED का यह समन भी अवैध”, केजरीवाल बोले- राजनीति से प्रेरित है जांच एजेंसी का Summon

Delhi Liquor Scam: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति और कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया था. एजेंसी ने उन्हें आज 21 दिसंबर को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था. लेकिन इस बार भी अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए और ईडी को अपना जवाब दिया है.

केजरीवाल ने जवाब को बताया राजनीति से प्रेरित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में उन्हें जारी किए गए ED के समन पर कहा, “ED का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है. ED को इस समन को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है. मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.”

केजरीवाल गए विपश्यना

दिल्ली के सीएम को ईडी ने आज बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. वहीं अरविंद केजरीवाल बुधवार को 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र के लिए चले गए. बता दें कि केजरीवाल लंबे समय से विपश्यना का अभ्यास कर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में बेंगलुरु और जयपुर सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं.

पहली बार नोटिस मिलने के बाद किया था यह काम

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ईडी के नोटिस को गैरकानूनी बताकर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करने दिल्ली से ही बाहर चले गए थे. यहां उन्होंने एक बड़ा रोड शो भी किया था, और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था.

इसे भी पढ़ें: सोनिया और मल्लिकार्जुन को मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं. आबकारी नीति  मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है.

Rohit Rai

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

9 seconds ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

20 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

28 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

39 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

47 minutes ago