Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोनिया और मल्लिकार्जुन को मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने इस कार्यक्रम के लिए देश के कई अन्य दिग्गजों और गणमान्य लोगों को न्योता दिया गया है.

Congress First list

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी को शामिल होने का न्योता मिला है. इसके अलावा लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है. अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने इस कार्यक्रम के लिए देश के कई अन्य दिग्गजों और गणमान्य लोगों को भी न्योता दिया गया है. मिली जानकारी के अुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा उन्हें निमंत्रण भेजा गया है.

व्यक्तिगत रूप से भेजा गया निमंत्रण 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया है. वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस नेता अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं, यह कहा नहीं जा सकता है. सूत्रों कि मानें तो इन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है.

PM मोदी होंगे मुख्य जजमान

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य जजमान होंगे. वे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा करेंगे. वहीं इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई अन्य बड़े नेताओं के शामिल हेने की भी बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Covid-19 New Variant: कोरोना के नए वेरियंट JN.1 ने मचाया तहलका, गाजियाबाद में BJP पार्षद वायरस की चपेट में तो चंडीगढ़ में मास्क हुआ जरूरी

बनाई गई ‘टेंट सिटी’

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नए तीर्थक्षेत्र पुरम (बाग बिजैसी) में एक ‘टेंट सिटी’ की स्थापना की गई है जिसमें छह ट्यूबवेल, छह रसोई घर और 10 बिस्तरों वाला एक हॉस्पिटल बनाया गया है. देश भर से करीब 150 चिकित्सक इस अस्पताल में बारी-बारी से अपनी सेवाएं देने के लिए सहमत हुए हैं. ट्रस्ट ने कहा है कि समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न संप्रदायों के करीब 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है. वहीं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital