Year Ender 2023: साल 2023 में दुनियाभर में कई तरह के डाइट चलन में आयीं. लोगों की लाइफस्टाइल से लेकर उनके खान-पान की आदतों में भी बहुत अधिक बदलाव देखा गया. बीमारियों और वायरस से बचने के लिए लोगों ने जहां नेचुरल और आयुर्वेदिक फूड्स की तरफ रूख किया तो वहीं, डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान दिया गया. आज हम आपको इस साल की 5 सबसे पॉपुलर वेट लॉस डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं. जिसे खूब जमकर फॉलो किया गया. आप भी इन्हें अपनाकर अपना वजन हेल्दी तरीके से कम कर सकती हैं.
अलग-अलग डाइटीशियन की रिपोर्ट्स को देखें तो 2024 के ट्रेंड्स अभी से ही साफ होने लगे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से 2024 के डाइट ट्रेंड्स बदलने वाले हैं.
इंटरमिटेंट फास्टिंग
इंटरमिटेंट फास्टिंग सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है. इस डाइट में खाना खाने के बीच के समय और अंतराल को नियंत्रित करना होता है. खाने का समय और नियंत्रित कैलोरी लेनी होती है.
इस डाइट में आपको बस अपने वसा सेवन को नियंत्रित करना है. क्योंकि प्रोटीन और कार्ब्स की तुलना में वसा में कैलोरी की मात्रा दोगुनी हो जाती है. ये डाइट मधुमेह को भी कंट्रोल कर सकती है.
यह डाइट परियावरण के अनुकूल है, क्योंकि इसमें सभी तरह के पशु उत्पाद प्रतिबंधित हैं. वीगन डाइट लो कैलोरी होती है. वीगन डाइट कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करती है.
डैश डाइट उच्च रक्तचाप को रोकने के लिए डिजाइन हुई है. डैश डाइट में फल, सब्जियां, लीन मीट का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना पड़ता है. इसमें नमक, शक्कर, वसा और रेड मीट से बचना होता है.
फ्लेक्सिटेरियन डाइट में ज्यादातर शाकाहारी भोजन हैं. हालांकि कभी-कभी मांस भी खाया जा सकता है. आपको मांस को पूरी तरह से छोड़ने की ज़रूरत नहीं है. प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी शामिल करें.
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…