मनोरंजन

Dunki Review: डंकी का पहला रिव्यू आया सामने, शाहरुख खान के साथ ही राजकुमार हिरानी ने जीता दिल

Dunki Review: साल के अंत में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ फाइनली गुरुवार, 21 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो गई है. वहीं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की. डंकी की रिलीज के साथ ही ट्विटर पर #ShahRukhKhan, #Dunki और #RajkumarHirani जैसे हैशटैग्स भी ट्रेंड कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू भी दे रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी एसआरके की फिल्म कैसी लगी.

सोशल मीडिया पर डंकी फिल्म को लेकर काफी तगड़े रिएक्शन्स आ रहे हैं. पहले शो में से विदेश और देश के एक फैन ने अपना रिव्यू एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है. उन्होंने ने लिखा कि एक आउटस्टैंडिंग देशभक्ति फिल्म देने के लिए शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की तारीफ की. उन्होंने यह भी कहा कि विक्की कौशल अपनी परफॉर्मेंस से आपको इमोशनल कर देंगे. डंकी में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं. कुछ ट्विटर यूजर्स ने उनके रिव्यू में लिखा है कि ये फिल्म भी 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी.

फैंस ने शेयर किया डंकी का फर्स्ट रिव्यू

पहले हाफ का रिव्यू शेयर करते हुए दर्शक ने लिखा, “पहला हाफ पूरा हो गया. डंकी एक भावनात्मक रोलर कोस्टर है. आप एक ही समय में हंसते और रोते हैं, विक्कीकौशल को याद किया जाएगा और हां ‘हार्डी नमूना नहीं हैं’ – वह किंग खान हैं. घर की याद आ रही है.”

इसके बाद उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने पुरानी शाहरुख खान की झलक को बड़े पर्दे पर वापस लाने के लिए राजकुमार हिरानी को धन्यवाद दिया और सभी से फिल्म देखने की अपील भी की. उन्होंने कहा, “डंकी हमेशा घर की याद आने वाली भावना – शैली में देशभक्ति के रूप में बनी रहेगी.”

फैन ने बताया शानदार

फिल्म देखने वाले एक और फैन ने भी अपना रिव्यू शेयर किया है. यूजर ने लिखा,“राजकुमार हिरानी ने इसे फिर से किया है. स्क्रिप्ट बेहतरीन है, अभिनय लाजवाब है और फिल्म हमेशा हिंदी सिनेमा के रत्नों में शुमार रहेगी. निर्देशन की दृष्टि से मुझे नहीं लगता कि राज कुमार हिरानी से बेहतर कोई कर सकता है. ”

शाहरुख खान की डंकी का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. मुंबई के गायटी गैलेक्सी में फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचें. थिएटर में फिल्म का पहला शो 5 बजकर 55 मिनट पर रखा गया था. इस दौरान तमाम फैंस थिएटर के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ अपने सुपरस्टार की फिल्म का जश्न मनाते हुए नजर आए. इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

डंकी को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है

बता दें कि डंकी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है और इसका रन टाइम 2 घंटे 41 मिनट है. फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप की इमोशनल जर्नी को दिखाती है जो विदेश जाना चाहते हैं. राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित यह फिल्म JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बीच एक सहयोग है. डंकी को अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन ने लिखा है,

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

21 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

45 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

52 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

55 minutes ago