देश

Delhi MCD Elections Results: एमसीडी में भी केजरीवाल, खत्म हुआ बीजेपी का राज

Delhi MCD Election Results: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है. एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतकर नगर निगम पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं, दूसरे स्थान पर रही भाजपा के खाते में 104 सीटें आईं हैं. जबकि, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं. एमसीडी में बीजेपी 15 सालों से सत्ता पर काबिज थी लेकिन अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने चुनावों में बीजेपी को मात देकर एमसीडी पर भी कब्जा जमा लिया.

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी, हालांकि जल्द ही आम आदमी पार्टी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया. दिल्ली में मतदान 4 दिसंबर को हुए थे. एमसीडी चुनावों की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया था. वहीं, चुनावों में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया और कहा, “मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं.”

केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं.”

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh Exit Poll: ये एग्जिट पोल हिमाचल में दिला रहा है कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी के लिए रिवाज बदलने की डगर मुश्किल!

इस अनुमान के बाद आम आदमी पार्टी पूरे जोश में नजर आ रही थी और उम्मीद जता रही थी कि एमसीडी में आप का झाड़ू चलेगा. जबकि, बीजेपी का कहना है कि पार्टी एक बार फिर चुनावों में जीत दर्ज करेगी.

कमल तिवारी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

4 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

5 hours ago