आस्था

Today Horoscope, 07 December 2022: कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय रहना होगा सावधान, तो जानें बाकि राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Today Horoscope, 07 December 2022: मेष से लेकर मीन राशि के जातको को आज अपने जीवन में किन उतार-चढ़ाव का करना होगा सामना, आइए जानते हैं आज बुधवार का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है. किसी दोस्त की वजह से धन लाभ होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है. नए लोगों से मुलाकात होगी. कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने की उम्मीद है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

संतान से सुख की प्राप्ति होगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. कोई बाहरी आपके निजी मामलों में दखल दे सकता है. जीवन साथी से मनमुटाव होने की आशंका है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

ऑफिस में वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा. खरीदारी कर सकते हैं. रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे. व्यापार में जीवनसाथी के सहयोग से उन्नति करेंगे.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

किसी अन्य माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. संतान से कोई सुखद समाचार मिलेगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

अपनी रचनात्मकता से कार्यक्षेत्र में धन कमाएंगे. जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं. त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका है. क्रोध से बचें.

इसे भी पढ़ें: Numerology Moolank 7: मूलांक 7 वाले अपनी बातों को रखते हैं गुप्त, ऐसे खुलता है इनके जीवन में धन का मार्ग

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आपका व्यवहार दूसरों को आहत कर सकता है. किसी दोस्त की मदद से लाभदायक परियोजनाएं मिल सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

अपनी बातों को गुप्त रखने का प्रयास करें. समय आपके विपरीत हो सकता है. ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी. सेहत पर ध्यान दें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दूसरों की सफलता देखकर ईर्ष्या हो सकती है. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. मेहमान के आगमन होने की संभावना है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका खर्चीला स्वभाव आपको परेशानी में डाल सकता है. बेफजूल का तनाव लेने से बचें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. दिनचर्या व्यस्त रहेगी. खानपान में सावधानी बरतें. आंखों से संबंधित दिक्कत होने की आशंका है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

किसी पुराने मामले के उजागर होने की आशंका है. दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें. विदेश से धन लाभ होने की संभावना है. बिना बात का भय बना रहेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

7 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

21 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

28 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

32 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

36 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

48 minutes ago