देश

Exit Poll: MCD में भी केजरीवाल! एग्जिट पोल के नतीजों में AAP को प्रचंड बहुमत

MCD Elections Exit Polls: दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD Elections) के 250 वार्डों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसके बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने लगे हैं. इन अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो सकता है. एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ नगर निगम पर कब्जा जमा सकती है. वोटिंग के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल इस बात का अनुमान जता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 126 सीटों से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि, नगर निगम पर कब्जा जमाए बैठी भाजपा को 69-91 सीटें मिल सकती हैं. अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित हुए तो दिल्ली में सत्ता पर कब्जा जमाने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम भी भाजपा से छीन सकती है.

कांग्रेस को केवल 3 से 7 सीटें!

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को सिर्फ 3-7 सीटें मिलती दिख रही है. इसके अलावा अन्य के खाते में 5-9 सीटें जाने का अनुमान है. दिल्ली MCD चुनाव में कुल 250 सीटों पर मतदान हुआ है. दिल्ली एमसीडी चुनाव में करीब 50 फीसदी वोटिंग हुई है. एमसीडी चुनावों के नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 46 फीसदी महिला और 40 फीसदी पुरुष मतदाताओं के वोट मिलने का अनुमान है. वहीं, बीजेपी को 34 फीसदी महिला और 36 फीसदी पुरुष वोटरों का मत मिल सकता है. जबकि, कांग्रेस को 9 फीसदी महिला और 11 फीसदी पुरुषों के वोट मिल सकते हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, अन्य के खाते में 11 फीसदी महिला और 13 फीसदी पुरुषों के मत आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD चुनाव में पिछली बार के मुकाबले 3 फीसदी कम वोटिंग, AAP या BJP… किसे हो सकता है ज्यादा नुकसान

Times Now ETG के सर्वे के मुताबिक, आम आदमी पार्टी दिल्ली MCD चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल कर सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक AAP को 146 से 156 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, बीजेपी के खाते में 84 से 94 सीटें जा सकती हैं. जबकि, कांग्रेस के खाते में 6 से 10 और अन्य के खाते में 0 से 4 सीटें आ सकती हैं.

कमल तिवारी

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 minute ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

14 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

40 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

47 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

57 minutes ago