दिल्ली मेट्रो में दिखी लड़की
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के एक कोच में कथित तौर पर ‘छोटे कपड़ों’ में यात्रा कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला अन्य महिला यात्रियों के साथ ‘छोटे कपड़ों’ में मेट्रो कोच के अंदर बैठी हुई नजर आती है. बाद में महिला खड़ी होकर वहां से चली जाती है.
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘डीएमआरसी (DMRC) अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है जो समाज में स्वीकार्य हैं.’’ बयान के मुताबिक, ”यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों.”
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने कहा कि डीएमआरसी (DMRC) का संचालन और रखरखाव अधिनियम में ‘अभद्रता’ को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें. हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को स्व-विनियमित करें.’’
सोशल मीडिया पर यूजर अभी उर्फी जावेद की ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ही चर्चा में मशगूल थे कि इधर दिल्ली मेट्रो में किसी ने यात्रा करते हुए एक ऐसी लड़की का वीडियो कैप्चर कर लिया, जो बिकनी पहनकर कर यात्रा कर रही थी और वीडियो शेयर करते हुए “नहीं, वो उर्फ नहीं है” का कैप्शन भी दिया गया है. इतना ही नहीं लड़की को जब लोगों ने बिकनी में ट्रैवल करते देखा तो लोग भड़क गए. वहीं कई लोगों ने प्रशासन से लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…