होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई इलाकों में देर रात झमाझम बारिश हुई. जिसके बाद मौसम काफी सुहाना हो गया है. रात करीब 3 बजे से दिल्ली NCR में बारिश शुरू हुई. अप्रैल महीने की शुरूआत से सुबह और शाम को मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है. बीती रात बारिश होने का सिलसिला शुरू हुआ. बादल की गड़गड़हट के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाओं से मौसम काफी सुहाना हो गया. लगातार हो रही बारिश से न्यूनतम तापमान में भी गिरवट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 4 अप्रैल को भी सुबह की शुरुआत हल्की-हल्की बारिश के साथ हुई. बीते दिन यानी कल शाम (सोमवार) को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली थी. गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में बादलों की गड़हड़हट के साथ बारिश ने हुई. जिससे कई जगहों पर जलभराव भी देखा गया.
बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में झमाझम बारिश की पहले ही संभावना जतायी थी. IMD ने बताया था कि पश्चिम विक्षोभ के चलते अभी उत्तर भारत में 3 से 4 दिनों तक आंधी तूफान और बारिश को लेकर आसार जताते हुए कहा गया था कि दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं. जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी. मौसम विभाग का ये अनुमान सही साबित हुआ है.
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में सुबह का तापमान (Delhi Tempersture) 16 डिग्री के आसपास रहा. भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से दो डिग्री कम रहने का पूर्वानुमान है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन में बादल छाए रहेंगे. साथ ही गरज के साथ बारिश की भी आशंका है. कल से आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश के आईएमडी प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आज और कल मौसम खराब रहेगा. बारिश और बर्फबारी की संभावना है और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. 4 तारीख के बाद मौसम में सुधार होगा और उसके बाद अगले 4-5 दिनों तक मौसम ठीक रहने की संभावना है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…