देश

Twitter Logo: उड़ गई ट्विटर की नीले रंग की चिड़िया, आ गया मीम वाला Doge, एलन मस्क ने ट्विटर इतिहास में किया बदलाव, बदला Logo

Twitter Logo Change: दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में से एक एलन मस्क जब से ट्विटर के मालिक बने हैं. तभी से ट्विटर में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. अब इसमें एक और बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार ट्विटर का लोगो ही बदल दिया गया है. ट्विटर पर ब्लू कलर की चिड़िया (Blue Bird), जो फाफी मशहूर लोगो बन चुकी है. अब उसकी जगह मीम वाले डोगी (Doge) को लगा दिया गया है. लोगों ने जब अचानाक इस बदलाव को देखा तो हक्के बक्के रहे गए.

लोग जब सुबह उठे तो उन्होंने नीले रंग की चिड़िया की जगह पीले रंग का कुत्ता दिखा. जिसके देखकर सब हैरान रह गए. यह ट्विटर इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव है. ट्विटर के पेज पर जाने के बाद लोगों को ट्विटर के लोगो की जगह Doge की तस्वीर दिख रही थी.

नीली चिड़िया की जगह अब मीम वाले Doge की तस्वीर

हालांकि, मीम वाले डोगी को अभी केवल केवल डेस्कटॉप या लैपटॉप के वेब पेज पर ही देखा जा सकता है. मोबाइल ऐप पर अभी भी हमें पुराना वाला लोगो ब्लू बर्ड ही दिखा रहा है. ट्विटर के होम बटन के तौर पर दिखने वाली ब्लू बर्ड यानी नीली चिड़िया की जगह अब यूजर्स को Doge की तस्वीर दिख रही है और ये बदलाव कुछ घंटों पहले ही हुआ है.

यह भी पढ़ें-  Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में झमाझम बरसे बादल, हिमाचल में बर्फबारी, जानिए किन जगहों पर बदला मौसम ?

एलन मस्क ने किया मजाक वाला ट्वीट

इस बदलाव के बाद एलन मस्क ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने अपने अकाउंट पर Doge मीम को शेयर करते हुए एक मजाकिया ट्वीट किया है. इसमें एक पुलिस अफसर जो ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर रहा है, उसके हाथ में ट्विटर के ब्लू बर्ड वाली तस्वीर है और गाड़ी में बैठा Doge ये कह रहा है कि ‘ये पुरानी तस्वीर है.

– भारत एक्सप्रस

Rahul Singh

Recent Posts

1942 का जनविद्रोह: जब आम जनता, किसानों और आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…

2 minutes ago

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

26 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

39 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 hour ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

2 hours ago