ai generated image
Delhi NCR fire Uttam Nagar & Noida factory fire: दिल्ली-NCR के लिए आज की सुबह किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं थी. बीती रात से लेकर सुबह तक आग की दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया. दिल्ली के उत्तम नगर में जहां देखते ही देखते 400 झुग्गियां जलकर खाक(Uttam Nagar Fire) हो गईं और सैकड़ों गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए, वहीं नोएडा के सेक्टर-4 में एक बड़ी फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ही जगहों पर आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था.
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात करीब 11:50 बजे जब लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक झुग्गियों से आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 300 से 400 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं. फायर विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन सैकड़ों परिवारों का जमा-पूंजी और आशियाना पल भर में खाक हो गया. आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
उधर नोएडा के सेक्टर-4 से भी बेहद डराने वाली खबर आई. यहां ‘कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ नाम की कंपनी, जहां बिजली के मीटर बनाए जाते हैं, वहां गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर करीब 250 कर्मचारी काम कर रहे थे. आग लगते ही वहां चीख-पुकार मच गई और जान बचाने की होड़ लग गई.
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक, इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग आग की लपटों से झुलस गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. दमकल की गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.
नोएडा पुलिस के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बिजली मीटर बनाए जाने का काम होता है. गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई. तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को जानकारी दी गई. आनन-फानन में एक के बाद एक तीन गाड़िया दमकल विभाग की पहुंची और आग बुझाने में लग गई. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…