Singrauli Violence Protest: सिंगरौली/शकील अहमद सिद्दीकी: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय भारी बवाल मच गया, जब 9 मार्च से लापता 15 वर्षीय किशोर पवन शाह का शव ग्राम पिपरखड़ के एक सुनसान मकान में बरामद हुआ. शव मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते हजारों की भीड़ ने मोरवा थाने का घेराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस और जनता के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई.
मृतक पवन शाह के परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को मोहल्ले में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के साथ पवन का विवाद हुआ था. उस समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे पवन घर से निकला और फिर कभी वापस नहीं लौटा. परिजनों का दावा है कि पुलिस को समय रहते नामजद शिकायत दी गई थी, लेकिन त्वरित कार्रवाई न होने के कारण उनके बच्चे की जान चली गई.
शव मिलने की खबर जैसे ही फैली, उग्र भीड़ ने मोरवा थाने पर पथराव शुरू कर दिया और पुलिस वाहनों के शीशे तोड़ दिए. बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान उपद्रवियों ने मुख्य आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी और उसकी दुकान को आग के हवाले कर दिया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने पुलिस पर बारूद बम और पत्थरों से हमला किया, जिससे कई पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंगरौली एसपी ने एक विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया है. एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदेहियों—सुधांशु गुप्ता और मोहम्मद इरशाद को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने पवन की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया.
ये भी पढ़ें: 20 साल से इंतजार, फिर जानलेवा हमला… कौन है वो शख्स जिसने फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तान दी बंदूक?
देर रात तक चले इस बवाल को शांत कराने के लिए सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह भी मौके पर पहुँचे. क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन स्थानीय लोग आरोपियों के घरों पर ‘बुलडोजर कार्रवाई’ की मांग पर अड़े हुए हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…