Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली-NCR में आग का तांडव: उत्तम नगर में 400 झुग्गियां राख, नोएडा की फैक्ट्री में भी लगी भीषण आग; मची चीख-पुकार

दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग से करीब 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए. वहीं नोएडा सेक्टर-4 की फैक्ट्री में आग लगने से 250 मजदूर फंस गए, दो दर्जन से अधिक लोग झुलसे…

ai generated image

Delhi NCR fire Uttam Nagar & Noida factory fire: दिल्ली-NCR के लिए आज की सुबह किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं थी. बीती रात से लेकर सुबह तक आग की दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया. दिल्ली के उत्तम नगर में जहां देखते ही देखते 400 झुग्गियां जलकर खाक(Uttam Nagar Fire) हो गईं और सैकड़ों गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए, वहीं नोएडा के सेक्टर-4 में एक बड़ी फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ही जगहों पर आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था.

उत्तम नगर: आधी रात को मची भगदड़, राख हुए आशियाने

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात करीब 11:50 बजे जब लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक झुग्गियों से आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 300 से 400 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं. फायर विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन सैकड़ों परिवारों का जमा-पूंजी और आशियाना पल भर में खाक हो गया. आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

नोएडा: फैक्ट्री में ‘मौत’ के बीच फंसे 250 मजदूर

उधर नोएडा के सेक्टर-4 से भी बेहद डराने वाली खबर आई. यहां ‘कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ नाम की कंपनी, जहां बिजली के मीटर बनाए जाते हैं, वहां गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर करीब 250 कर्मचारी काम कर रहे थे. आग लगते ही वहां चीख-पुकार मच गई और जान बचाने की होड़ लग गई.

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक, इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग आग की लपटों से झुलस गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. दमकल की गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक से लेकर क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म तक, UN में भारत ने खोली पोल तो कैसे बौखला गए पाकिस्तानी दूत?

फैक्ट्री में क्या काम होता है?

नोएडा पुलिस के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बिजली मीटर बनाए जाने का काम होता है. गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई. तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को जानकारी दी गई. आनन-फानन में एक के बाद एक तीन गाड़िया दमकल विभाग की पहुंची और आग बुझाने में लग गई. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital