देश

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में चिपचिपी गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Delhi weather:  दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बिपरजॉय तूफान के बाद एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है. वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शाम को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.

आज भी दिल्ली में बारिश की संभावना

दरअसल, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 17 से 23 जून तक के मौसम की जानकारी दी है. विभाग ने 17 से 19 जून के बीच हल्की बारिश की अनुमान जताया है. वहीं 20 से 23 जून तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान की बात करें तो इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है.

कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली के कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी, पालम, आईटीओ और मोती बाग सहित कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को बूंदाबांदी हुई. हालांकि इसके बाद भी राजधानी में उमस भरी गर्मी महसूस की गई. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश या गरज के साथ तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री ने चक्रवात बिपरजॉय प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण: अस्पताल में पीड़ितों का जाना हाल, सेवाओं को बहाल करने में जुटा प्रशासन

कब से चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय तूफान के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. एक बार फिर तेज धूप निकलने का सिलसिला शुरू होगा व तापमान भी दोबारा बढ़ने लगेगा. हालांकि लू चलने की संभावना अगले सप्ताह भी नहीं के बराबर होगी.

मौसम विभाग ने बताया तेज हवा के साथ बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार तक आंशिक रुप से बादल छाए रहने के साथ बारिश व गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को 80 प्रतिशत से ज्यादा नमी थी. उसके बाद दिन में काफी तेज धूप हुई. वहीं अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद गर्मी का अहसास हुआ. दिन में उमस के कारण घरों से बाहर निकले लोग पसीने से तर बतर दिखाई दिए. घरों में मौजूद लोगों का एसी, कूलर के आगे बैठे रहे पंखे के सहारे घर में मौजूद लोगों का तो बुरा हाल रहा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

16 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

30 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

35 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

43 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

49 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

57 minutes ago