देश

Agra: सुहागरात पर पत्नी की ये बात जानकर सन्न रह गया पति, शादी के 7 साल बाद मिला तलाक

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. एक नवविवाहित जोड़े को सात साल बाद कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दी है. इस मामले में तलाक की वजह भी चौंका देने वाली है. दरअसल सात साल पहले एक युवक की बड़ी धूमधाम से शादी हुई और वह आंखों में तमाम सपने संजोए अपनी नई-नवेली दुल्हन को अपने घर ले आया. मामला तब बिगड़ा, जब वह सुहागरात को अपनी बीवी के पास पहुंचा. दूल्हा जब अपनी दुल्हन के पास कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. उसने क्योंकि उसकी पत्नी पूर्ण रूप से महिला नहीं थी. इस बात का खुलासा होने के बाद दुल्हा तो हैरान रह ही गया, साथ ही पूरे ससुरालवाले व रिश्तेदार भी हैरान रह गए. फिर मामला कोर्ट तक जा पहुंचा. बताया जा रहा है कि इस मामले में बाद करीब 7 सालों तक केस चला.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री ने चक्रवात बिपरजॉय प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण: अस्पताल में पीड़ितों का जाना हाल, सेवाओं को बहाल करने में जुटा प्रशासन

मेडिकल भी कराया गया

मेडिकल तक का सहारा लेना पड़ा. आखिरकार सात साल बाद फैमिली कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे ही दी. ये पूरा मामला आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक युवक का विवाह 27 जनवरी 2016 को हुआ था. दूसरे दिन जब वह सुहागरात के लिए अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि पत्नी के गुप्तांग विकसित नहीं हैं. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी का डाक्टरों से इलाज भी कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. डाक्टरों ने ये भी बताया कि वह कभी मां नहीं बन सकती है. यह सब जानने के बाद पूरा ससुराल परेशान था.

डर था बदनामी का

पीड़ित ने बताया कि बदनामी के डर की वजह से उसने ये सारी बात किसी को नहीं बताई. मगर उसने तलाक का फैसला ले लिया था. इसी के बाद उसने फैमिली कोर्ट में वाद दाखिल किया. इस मामले की 7 सालों तक सुनवाई हुई. इस दौरान दोनों तरफ के वकीलों ने खूब बहस की और आखिरकार कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी. पीड़ित ने ये भी बताया कि, कोर्ट ने विवाह को शून्य घोषित कर विवाह विच्छेद के आदेश पारित कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago