Delhi News: दिल्ली पुलिस को जल्द ही नया प्रमुख मिलने जा रहा है. मौजूदा पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश तेज कर दी है. इस बार संभावना है कि दिल्ली पुलिस की कमान किसी अनुभवी यूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी को सौंपी जाए.
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है. ये तीनों ही दिल्ली पुलिस या केंद्रीय एजेंसियों में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ रणनीतिक सोच के लिए भी पहचाने जाते हैं.
गृह मंत्रालय के स्तर पर तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है—
1. सतीश गोलचा
वर्तमान में दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) हैं.
उनके पास वीआईपी सिक्योरिटी, इंटेलिजेंस, लॉ एंड ऑर्डर और आर्थिक अपराध शाखा जैसे प्रमुख विभागों का नेतृत्व करने का अनुभव है.
वे प्रशासनिक कुशलता और शांत नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं.
2. प्रवीर रंजन
वे दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर (क्राइम) रह चुके हैं और कृषि आंदोलन (2020-21) के दौरान उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.
इसके अलावा वे एनआईए के डीजी भी रह चुके हैं और फिलहाल एक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में तैनात हैं.
उनकी छवि एक सख्त लेकिन न्यायिक और रणनीतिक सोच रखने वाले अधिकारी की है.
3. वीरेन्द्र सिंह चहल
फिलहाल वे दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं.
पूर्व में वे फिनांशल इंटेलिजेंस यूनिट, सीबीआई और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसे अहम संस्थानों में काम कर चुके हैं.
उनका प्रशासनिक अनुभव और कानून-व्यवस्था में पकड़ उन्हें इस रेस में मजबूती देता है.
सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ऐसा अधिकारी चाहता है जिसकी छवि स्पष्ट हो, जो कानून व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक संतुलन भी बनाए रख सके.
दिल्ली जैसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण शहर में पुलिस कमिश्नर की भूमिका केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि रणनीतिक भी होती है.
संभावना जताई जा रही है कि जुलाई के मध्य तक नए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के नाम की औपचारिक घोषणा हो सकती है.
फिलहाल शीर्ष स्तर पर सतीश गोलचा, प्रवीर रंजन और वीरेन्द्र सिंह चहल के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद के लिए इस बार अनुभवी, नीतिपरक और यूटी कैडर से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तरजीह मिल सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…