China trampling religious identity of Uighur
दुनिया में अपने आपको मानवता का रखवाला बताने का दिखावा करने वाली चीन की कम्युनिस्ट सरकार खुद के देश में ही धार्मिक आधार पर लोगों का उत्पीड़न कर रहा है. मानवाधिकार निगरानी रिपोर्टों के मुताबिक चीन शिनजियांग के उइगर मुसलमानों का धार्मिक आधार पर उत्पीड़न कर रहा है.
ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (ASPI) की हालिया सैटेलाइट इमेजरी और सांख्यिकी विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया गया है कि चीन में लगभग 16 हजार मस्जिदें या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से नष्ट कर दी गई. जिनमें करीब 8450 मस्जिदों को पूरी तरह से धाराशायी किया गया है.
ASPI की रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजियांग प्रांत की लगभग 65 फीसदी मस्जिदें किसी ना किसी रूप में प्रभावित हुई हैं. कई मस्जिदों से गुंबद और मीनार हटाए गए हैं. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि मस्जिदों को धाराशायी करने का यह अभियान 2017 के बाद तेजी से किया गया है.
चीनी सरकार के द्वारा धाराशायी की गई इन मस्जिदों में ग्रैंड कारगालिक मस्जिद का प्रवेश द्वार भी शामिल है. जो 16वीं सदी में बनाया गया था. कारगालिक मस्जिद के प्रवेश द्वार को 2018 के अंत में नष्ट कर दिया गया था. जब ये मामला वैश्विक स्तर पर उठाया जाने लगा तो उस प्रवेश द्वार को फिर से अलग शैली में बनाया गया.
ASPI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 1966 से 1976 तक चीन में चलाये गए सांस्कृतिक क्रांति के बाद शिनजियांग प्रांत में वर्तमान मस्जिदों की संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर है. चीन की सांस्कृतिक क्रांति के दौरान करीब 26500 से ज्यादा मस्जिदों को नष्ट कर दिया गया था.
इसके अलावा शिनजियांग में 30 फीसदी उइगर मुस्लिमों के पवित्र स्थलों जैसे मस्जिद, कब्रिस्तान और तीर्थ मार्गों को नष्ट कर दिया गया है. जबकि ये सभी चीनी कानून के तहत संरक्षित थीं.
मुसलमानों की 2 प्रमुख जातियां करती हैं चीन में निवास
बता दें कि, चीन में मुस्लिमों के दो प्रमुख जातीय समूह हैं. इनमें से हुइस उन मुसलमानों के वंशज हैं जो 8वीं शताब्दी में तांग राजवंश के दौरान चीन पहुंचे थे. वहीं दूसरा मुस्लिम समूह उइगरों का है. जो शिनजियांग प्रांत में रहते हैं.
– भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…