India-England Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया. पहले केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 91 रन जोड़े. इसके बाद एक के बाद एक कर के तीन खिलाड़ियों ने शतक ठोक दिया.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने की. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. लंच से ठीक पहले भारतीय टीम को एक के बाद एक दो झटके लगे. पहला झटका 91 और दूसरा झटका 92 के स्कोर पर लगा.
फिर गिल और जयसवाल की जोड़ी ने संभाला और यशस्वी जयसवाल ने शतक ठोक कर 101 रनों पर पहले दिन आउट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल ने भी पहले दिन की पारी खत्म होते होते शतक बना लिया. अगले दिन खेल शुरू होने के बाद ऋषभ पंत ने भी गेम के 100 ओवर तक पहुंचते-पहुंचते शतक बना लिया. पंत ने छक्के के साथ अपना 7वां शानदार टेस्ट शतक पूरा किया
इस वक्त गिल 144 और पंत 112 बनाकर क्रीज पर डटे हैं. भारत 429/3 बनाकर आगे खेल रहा है.
इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत के 4 खिलाड़ियों ने एक ही पारी में शतक मार दिया था. दिनेश कार्तिक (129 रन), राहुल द्रविड (129 रन), वसीम जाफर (138 रन) और सचिन तेंदूलकर (122 रन) बनाया था. भारत ने तब पहली पारी में 610 रन बनाया था और टेस्ट मैच 239 रनों से जीत लिया था.
ये भी पढ़ें: कप्तान बनते ही Shubhman Gill ने तोड़ा ICC का नियम, क्रिकेटर पर लगेगा भारी जुर्माना?
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…