दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंचे है. जानकारी के मुताबिक, ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे है. राहुल गांधी ने इसका उल्लेख भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी कानून-व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि “30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं. उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है.”
उन्होंने आगे कहा कि “ये गंभीर मामला है, इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी लेकिन हमें सफलता नहीं मिली. उसी सिलसिले में आज मैं जानकारी लेने आया हूं. यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं, अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करें.
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में श्रीनगर में राहुल गांधी ने एक बयान में दिया था. राहुल गांधी ने कहा था कि “आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है.” राहुल गांधी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई महिलाओं ने उनसे मुलाकात कर कहा कि उनके साथ बलात्कार हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…