Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी के साथ आला अधिकारी राहुल गांधी से बातचीत करने की कोशिश करेंगे, जिससे पीड़ित महिलाओं की जानकारी मिल सके.

Edited by Nitish Pandey

दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंचे है. जानकारी के मुताबिक, ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे है. राहुल गांधी ने इसका उल्लेख भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी कानून-व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि “30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं. उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है.”

उन्होंने आगे कहा कि “ये गंभीर मामला है, इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी लेकिन हमें सफलता नहीं मिली. उसी सिलसिले में आज मैं जानकारी लेने आया हूं. यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं, अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करें.

ये भी पढ़ें: UP News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से यूपी में त्राहि-त्राहि, 3 हजार से अधिक कर्मचारी बर्खास्त, 22 कर्माचारी नेता सहित 29 पर एस्मा, सरकार से बातचीत में नहीं बनी बात

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में श्रीनगर में राहुल गांधी ने एक बयान में दिया था. राहुल गांधी ने कहा था कि “आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है.” राहुल गांधी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई महिलाओं ने उनसे मुलाकात कर कहा कि उनके साथ बलात्कार हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital