होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जबरदस्ती कार में लड़की को घुसाते हुए (फोटो ट्विटर)
Mangolpuri Car Dragging Case: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है. यहां एक लड़की को दो लड़के जबरदस्ती कार में बिठा कर ले जाते हैं. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला मंगोलपुरी फ्लाईओवर एरिया के पास का है. वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़के एक लड़की पीटते हुए कार में जबरन घुसाते हुए नजर आ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, यह कार गुरुग्राम के रतन विहार की है. वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस कार ड्राइवर और घटना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.
इस मामले में आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी का कहना है कि “वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जो मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास का बताया जा रहा है. रात से ही इस मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कैब के मालिक का पता गुरुग्राम का है. पुलिस की टीम को वहां भेज दिया गया है.”
पुलिस के जांच में पाया गया कि ये कैब शनिवार देर रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गई है. इसका सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी पुलिस को मिला है. इसके अलावा पुलिस कैब चला रहे ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. वहीं यह पता लगाया जा रहा है कि वो लड़की को कार बैठा कर कहां तक लेकर गए. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस की जांच में पता चला है कि रोहिणी से विकासपुरी जाने के लिए दो लड़के और एक लड़की ने उबर के जरिए वाहन बुक किया था. रास्ते में उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई. वीडियो में लड़के को लड़की को जबरन कार के अंदर धकेलते हुए देखा जा सकता है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…