देश

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों से मांगे सबूत, कहा-बृजभूषण के खिलाफ जमा करें फोटो, ऑडियो-वीडियो

Wrestlers Protest:  भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसी कड़ी में कई बार बृजभूषण सिंह के बयान भी रिकॉर्ड किए गए हैं. अब दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों को नोटिस जारी किया है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने नोटिस में कहा है कि वे सबूत पेश करें कि बृजभूषण सिंह ने सांस चेक करने के बहाने उनके ब्रेस्ट, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को छुआ. सबूत के तौर पर फोटो, वीडियो या ऑडियो पेश कर सकते हैं.

सबसे पहले दो महिला पहलवानों ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि दो अडल्ट महिला पहलवानों ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत में बीजेपी सांसद पर यौन शोषण और दुराचार का आरोप लगाया था. जब मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो देश के कई बड़े पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मतंर पर धरना दे दिया. पहलवानों का प्रदर्शन आज भी जारी है. पहलवानों का कहना है कि बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से भी हटाया जाए. FIR के अनुसार, यौन उत्पीड़न की ये घटनाएं 2016 और 2019 के बीच कथित रूप से डब्ल्यूएफआई कार्यालय 21, अशोक रोड, सिंह के एमपी बंगले के पते पर और विदेश में टूर्नामेंट के दौरान हुईं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 जून को महिला पहलवानों को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत अलग से नोटिस जारी किया गया और उन्हें जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया. वहीं एक पहलवान ने कहा कि हमारे पास जो भी सबूत हैं, हमने मुहैया कराए हैं. हमारे एक रिश्तेदार ने भी पुलिस को वह दिया है जो उन्होंने मांगा था.

यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ जैसी ही है जीवा मर्डर केस की कहानी…अभी तक साजिश रचने वालों का भंडाफोड़ करने में नाकाम क्यों है यूपी पुलिस?

“बृजभूषण ने कसकर लगाया गले”

पीड़िता महिला पहलवान ने कहा कि विदेश में पदक जीतने के बाद बृजभूषण सिंह ने उसे 10 से 15 सेकंड के लए कसकर गले लगा लिया था. पहलवान ने दावा किया कि टटोले जाने से बचने के लिए उसे अपना हाथ अपने स्तन के पास रखना पड़ा. कहा जाता है कि पुलिस ने इस पहलवान से उस घटना की तस्वीर मांगी थी जब गले मिले थे. बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच करीब 6 घंटे की बैठक हुई है. पहलवानों ने खेल मंत्री के समक्ष अपनी परेशानी रखी. खेल मंत्री के साथ कई मुद्दों पर बात बनीं.

पुलिस ने शिकायतकर्ताओं से कथित घटनाओं की तारीख और समय, डब्ल्यूएफआई कार्यालय में बिताए गए समय और उनके रूममेट्स और अन्य संभावित गवाहों के नाम, खासकर जब वे विदेश में थे, प्रस्तुत करने के लिए कहा. पुलिस ने उस होटल का ब्योरा भी मांगा है जहां एक पहलवान डब्ल्यूएफआई कार्यालय का दौरा करने के दौरान ठहरी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago