जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
By Shubhra Rai
Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter
Shubhman Gill Tweets After Dismissal: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में एक विवादित कैच आउट फैसले का शिकार होने के बाद ट्वीट किया जिससे बवाल मच सकता है. ओवल में मैच के चौथे दिन आउट होने से नाखुश शुभमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विवादास्पद कैच के स्क्रीनशॉट के साथ एक लेंस और एक माथा पकड़ने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं शुभमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ताली बजाने वाले चार इमोजी के साथ उसी तस्वीर को पोस्ट किया. दरअसल, क्रिकेटर ने विवादास्पद कैच पर अपनी निराशा व्यक्त की. मगर उनकी ये हरकत उन्हें मुसीबत में डाल सकती है, क्योंकि ICC उनके सार्वजनिक रूप से अंपायर को लेकर इस तरह की टिप्पणी करने पर उनपर सख्त एक्शन ले सकती है.
बता दें, विशेषज्ञ इस बात पर बंटे हुए थे कि क्या कैमरन ग्रीन बिना जमीन को छुए गेंद को ठीक से पकड़ने में सक्षम थे. कैच के वीडियो और स्क्रीनशॉट ने तीसरे अंपायर द्वारा लिए गए फैसले पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि रिप्ले में ऐसा लगा रहा है कि गेंद जमीन को टच कर रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: शुभमन गिल के साथ हुई चीटिंग? कैच पर मचा बवाल तो ICC ने ‘सॉफ्ट सिग्नल’ पर दिया बड़ा बयान
गिल का बवाल मचाने वाला ट्वीट वायरल..
शुभमन के साथ गलत हुआ है, ये कई लोगों का कहना है मगर इस बीच जो हरकत शुभमन ने की वो उनकी मुसीबत बढ़ा सकता है. दरअसल, इस युवा खिलाड़ी ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट पर इस मुद्दें से जुड़ा पोस्ट कर विवाद को और बढ़ा दिया है. उनके इस पोस्ट में माथा पकड़ने वाले इमोजी से यह बात साफ जाहिर है की वो खुद को नॉट आउट ही मान रहे है.
टेस्ट चैंपियनशिप जीतने से महज 280 रन दूर टीम इंडिया
इस खिताबी मुकाबले में चार दिन का खेल खत्म हो चुका है. कोहली 60 गेंदों में 44 और रहाणे 59 बॉलों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 270 बना कर पारी को घोषित कर दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 443 रनों की बढ़त हासिल हुई और भारत को 444 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…